बन रहे पुलिस कंट्रोल रूम में काम कर रहीं 10 नाबालिग को छुड़ाया

​लातेहार| जिले में बाल मजदूरी उन्मूलन के दावों के बीच बुधवार को लातेहार एसडीओ ऑफिस के समीप निर्माणाधीन पुलिस कंट्रोल रूम में काम करती 11 लड़कियां रेस्क्यू की गई। जांच में एक लड़की बालिग पाई गई। सभी लोहरदगा जिले की रहने वाली हैं। सभी को मजदूरी कार्य में लगाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर बाल श्रम विभाग और कल्याण समिति लातेहार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इन सभी बच्चियों को रेस्क्यू किया। विभाग द्वारा मामले में ठेकेदार एसए कंस्ट्रक्शन, रांची एवं पेटी ठेकेदार सनाउल्ल अंसारी के विरूद्ध मुकदमा दायर करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने बताया कि बयान और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर इन बच्चियों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। टीम में श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, श्रम कार्यालय के रंजीत कुमार, विजय सिंह, बाल कल्याण समिति की आशा तिग्गा, कुंदन गोप, एनजीओ वेदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश एवम चाइल्ड लाइन की जया कुमारी, अनुज तिग्गा शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *