नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. राजा रघुवंशी हत्याकांड- गार्ड और बिल्डिंग मालिक दोषमुक्त ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को सबूतों के अभाव में छोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. लव जिहाद फंडिंग में आरोपी पूर्व पार्षद कादरी को जमानत लव जिहाद के लिए फंडिंग करने और एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों के आरोपी वार्ड-58 से कांग्रेस पार्षद रहे अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. निगमायुक्त ने किया सिरपुर तालाब का निरीक्षण निगमायुक्त क्षितिज सिंघल बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ शहर की महत्वपूर्ण रामसर साइट सिरपुर तालाब पहुंचे। आयुक्त ने अधिकारियों से तालाब की वर्तमान स्थिति, संरक्षण के कामों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर… 4. कार की टक्कर से घायल शख्स की मौत लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा 1 फरवरी की रात को हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… 5. 2 करोड़ की एमडी ड्रग, जांच में निकली यूरिया इंदौर पुलिस ने एक साल पहले जिस 2 करोड़ की एमडी ड्रग को पकड़कर खूब वाहवाही लूटी थी, जांच में वह अब यूरिया यानी पोटेशियम नाइट्रेट पाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6. कॉन्फ्रेंस में आईं महिला डॉक्टर ने दम तोड़ा शनिवार को यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस USICON-2026 के दौरान महिला डॉ. त्सेरिंग (डोमा) भूटिया की प्रेजेंटेशन के दौरान तबियत बिगड़ी थी और वे गिर गई थीं। पढ़ें पूरी खबर… 7. मोहन भागवत इंदौर पहुंचे, खरगोन के लिए हुए रवाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बुधवार सुबह इंदौर पहुंचे। वे कुछ देर संघ कार्यालय सुदर्शन में विश्राम के बाद कसरावद (खरगोन) के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर… 8. 3.57 करोड़ का बैंक लोन फ्रॉड बैंक से लिया गया लोन कारोबार में लगाने की बजाय दूसरी जगह इस्तेमाल कर लिया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इंदौर की यशास FRP मैन्युफैक्चरिंग एलएलपी के संचालकों पर 3 करोड़ 57 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर… 9. मेडिकल लापरवाही की जांच 15 माह से अटकी मेडिकल लापरवाही की शिकायत लेकर शहर के एक शिक्षाविद महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक न तो जांच पूरी हो सकी है और न ही उन्हें जवाब मिल पाया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. जेल से आते ही सपना गुरू पर एक और FIR इंदौर में किन्नर विवाद काफी गहराया हुआ है। सपना और सीमा के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में कई किन्नर आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर…


