1 नवंबर से बदल जाएगी रामलला के दर्शन की टाइमिंग:सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, रात 10 बजे तक ही होंगे दर्शन

1 नवंबर से बदल जाएगी रामलला के दर्शन की टाइमिंग:सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, रात 10 बजे तक ही होंगे दर्शन

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। ऋतु परिवर्तन के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन, आरती, भोग और विश्राम की समय-सारणी बदलने जा रही है। नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। अभी सुबह 3:45 बजे से दर्शन की प्रक्रिया शुरू होती है और रात 10:30 बजे पट बंद होते हैं। नई समय-सारणी के मुताबिक, सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती के बाद 7 बजे से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे राजभोग की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे। इस दौरान मंदिर में दर्शन की व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विश्राम के बाद पुजारी प्रवेश और अल्पभोग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर 1:35 बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती, रात 9:30 बजे शयन आरती शाम 4 से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती संपन्न होगी। रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। समय-सारणी में बदलाव के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए नए समय का ध्यान रखना होगा। खासकर सुबह जल्दी पहुंचने और रात में दर्शन की योजना बनाने वाले भक्तों को अपनी यात्रा नई व्यवस्था के अनुसार तय करनी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *