कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सोमवार को गुर्जर भवन में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी उषा नायडू और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अमीन पटेल शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमीन पटेल ने बताया कि कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली करेगी। वोटर लिस्ट से नाम हटाने का लगाया आरोप अमीन पटेल ने आरोप लगाया कि देश और मध्य प्रदेश में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग की। साथ ही हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में जोड़ने की मांग भी उठाई। संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर नाराजगी बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उषा नायडू ने वार्ड अध्यक्षों, वार्ड समितियों, मंडलम अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की समितियों के कई सदस्यों की गैर-मौजूदगी पर नाराजगी जताई।उन्होंने शहर और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों से कहा कि अगली बार ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

