ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के मामले में भी आमने-सामने हैं। इस रणनीतिक जलमार्ग पर हमेशा से ही ईरान का कंट्रोल रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पिछले कुछ समय से इसे ‘ट्रंप स्ट्रेट’ (Strait of Trump) बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इस पर अमेरिकी नेवी का कंट्रोल है। अमेरिकी नेवी के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अब समुदी आवाजाही पहले की तरह सामान्य हो गई है, तो वहीँ ईरान के अनुसार यह रणनीतिक जलमार्ग अभी भी बंद है। अवैध रास्ते से गुज़र रहे जहाज समुदी बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। इससे एक बात तो साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा और तनाव काफी बढ़ गया है। इस मामले पर अब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका को ठहराया ज़िम्मेदार
तेहरान में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) के साथ मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा और तनाव के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार है।
ईरान को कमजोर समझकर गलत साबित हुआ अमेरिका
अराघची ने ईरान-अमेरिका युद्ध में अमेरिका की एक बड़ी गलती का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने समझा कि ईरान कमजोर है और इसी वजह से अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया। लेकिन 8 महीने बाद अमेरिका आज इस स्थिति में है और ईरान को कमजोर समझकर गलत साबित हो चुका है।”
यह खबर अपडेट हो रही है…


LIVE updates: