‘होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह ईरान का कंट्रोल, जब तक नहीं मानी जाएंगी शर्तें तब तक रहेगा बंद’, आईआरजीसी एडवाइज़र की दो-टूक

‘होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह ईरान का कंट्रोल, जब तक नहीं मानी जाएंगी शर्तें तब तक रहेगा बंद’, आईआरजीसी एडवाइज़र की दो-टूक

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच स्थिति अभी भी सुधरी नहीं है। दोनों देशों के बीच तनाव पहले की ही तरह बना हुआ है और किसी भी डील पर सहमति नहीं बन पा रही है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। इसी बीच अब आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) के एक अधिकारी ने इस रणनीतिक जलमार्ग के बारे में दो-टूक बात कह दी है।

“होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह ईरान का कंट्रोल”

आईआरजीसी के सलाहकार मोहम्मद रेज़ा नकदी (Mohammad Reza Naqdi) ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कह दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा कंट्रोल है। नकदी ने साफ कर दिया है कि आईआरजीसी ही इस रणनीतिक जलमार्ग पर कंट्रोल करती है।

जब तक नहीं मानी जाएंगी शर्तें तब तक रहेगा बंद

शांति समझौता टूटने और अमेरिकी हमलों के फिर से शुरू होने के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट बंद है। नकदी ने साफ कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक बंद रहेगा जब तक ईरान की शर्तों को अमेरिका नहीं मान लेता। नकदी ने ईरान की शर्तों को जायज़ बताया और कहा कि इन्हें मानने के बाद ही होर्मुज स्ट्रेट को खोला जाएगा।

ईरान के रुख में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। इस रणनीतिक जलमार्ग पर विवाद शुरू होने के बाद से ईरान ने कई मौकों पर साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर हमेशा उसका ही कंट्रोल रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अलग-अलग मौकों पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नेवी (US Navy) का कंट्रोल है, उसकी नाकेबंदी को कोई नहीं तोड़ सकता और जिन देशों को अनुमति दी जा रही है, वो ही इस नाकेबंदी से गुज़र पा रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे ‘ट्रंप स्ट्रेट’ (Strait of Trump) भी बताया था। हालांकि ईरान की तरफ से भी कई मौकों पर होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल का दावा किया गया है और उसने इस रणनीतिक जलमार्ग में अपना प्रभाव भी दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *