बीते दिन मेरठ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभियार्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद आज बुधवार को दूसरे अभ्यर्थी तरुण की भी मौत हो गई। तरुण को गंभीर हालत में बीते दिन न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक दो अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। बीते दिन होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें एक अभियार्थी अंकुज मजिक की कल ही मौत हो गई थी इसके बाद कुछ अन्य लोगों की तबीयत गंभीर बनी हुई थी। जिसमें तरुण की हालत भी गंभीर थी जिसे न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के बीमार पड़ने और मौत की घटना के बाद व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। प्रशासन और भर्ती से जुड़े अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। तरुण की मौत की सूचना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के कारणों और उन्हें उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी जांच की जा रही है। वहीं जो अन्य मरीज अस्पताल में भर्ती थे उनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति मेडिकल अस्पताल में भर्ती है बाकि अभियार्थियों को उनके परिजन वहां से ले गए हैं। हालांकि इसके बाद आज भी फिजिकल की प्रक्रिया कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में जारी है।

