होमगार्ड जवान मौत मामले में आरोपी का सरेंडर:बैरक में गोली लगी थी, साथी जवान पर फायरिंग का आरोप; पुलिस कर रही ही पूछताछ

होमगार्ड जवान मौत मामले में आरोपी का सरेंडर:बैरक में गोली लगी थी, साथी जवान पर फायरिंग का आरोप; पुलिस कर रही ही पूछताछ

भोजपुर के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय की गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में साफी जवान ऋतु कुमार को आरोपी बनाया गया था, जो फरार था। मंगलवार की शाम उसने थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में गोली चलने की परिस्थितियों, हथियार की स्थिति और घटना के समय बैरक में मौजूद हालात की बारीकी से जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण पता लगा रही पुलिस आत्मसमर्पण करने वाला आरोपित होमगार्ड जवान ऋतु कुमार भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का निवासी है। पुलिस उससे यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय सर्विस रायफल में गोली लोड क्यों थी, गोली किस परिस्थिति में चली और गोली लगने का एंगल क्या था। इसके साथ ही पुलिस आरोपित की मंशा और घटना से जुड़े अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, पूछताछ और वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सर्विस रायफल जब्त, एफएसएल जांच की तैयारी घटना में इस्तेमाल की गई सर्विस रायफल पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। अब हथियार समेत अन्य प्रदर्शों को वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान हथियार की स्थिति और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिस बैरक में घटना हुई थी, उसे भी सील कर दिया गया है, ताकि घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़कर मामले की कड़ियां तलाश रही है।
बड़े भाई ने दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी मालूम हो कि रविवार की रात करीब 10 बजे संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय की मौत हो गई थी। मृत जवान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव का निवासी था। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई धीरज कुमार राय ने सर्विस रायफल से हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी होमगार्ड जवान ऋतु कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपित जवान फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। भोजपुर के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय की गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में साफी जवान ऋतु कुमार को आरोपी बनाया गया था, जो फरार था। मंगलवार की शाम उसने थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में गोली चलने की परिस्थितियों, हथियार की स्थिति और घटना के समय बैरक में मौजूद हालात की बारीकी से जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण पता लगा रही पुलिस आत्मसमर्पण करने वाला आरोपित होमगार्ड जवान ऋतु कुमार भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का निवासी है। पुलिस उससे यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय सर्विस रायफल में गोली लोड क्यों थी, गोली किस परिस्थिति में चली और गोली लगने का एंगल क्या था। इसके साथ ही पुलिस आरोपित की मंशा और घटना से जुड़े अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, पूछताछ और वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सर्विस रायफल जब्त, एफएसएल जांच की तैयारी घटना में इस्तेमाल की गई सर्विस रायफल पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। अब हथियार समेत अन्य प्रदर्शों को वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान हथियार की स्थिति और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिस बैरक में घटना हुई थी, उसे भी सील कर दिया गया है, ताकि घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़कर मामले की कड़ियां तलाश रही है।
बड़े भाई ने दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी मालूम हो कि रविवार की रात करीब 10 बजे संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय की मौत हो गई थी। मृत जवान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव का निवासी था। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई धीरज कुमार राय ने सर्विस रायफल से हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी होमगार्ड जवान ऋतु कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपित जवान फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *