हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया जिससे वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की।रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले।भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन एवं लेंथ के लिए जूझते रहे। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवर में 52-52 रन दिए। मेजबान टीम को क्षेत्ररक्षण में मौके गंवाने से भी नुकसान हुआ।अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए होप ने श्रृंखला में दूसरा, दौरे का चौथा और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। मेहमान टीम ने महज 7.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और भारत के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में बनाए इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उस समय टीम ने बिना विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार किया था।होप ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 33 रन ठोक दिए।उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। नमन धीर ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए जिसमें होप और हेटमायर ने कई बाउंड्री लगाईं।प्रिंस यादव ने नौवें ओवर में हेटमायर की पारी का अंत किया। रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आक्रामकता जारी रखी। पर 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लपक लिया।इसके बाद रदरफोर्ड ने होप के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। नीतिश कुमार रेड्डी ने एक किफायती ओवर डालकर कुछ समय के लिए रन गति पर अंकुश लगाया, लेकिन 17वें ओवर में रदरफोर्ड ने मयंक यादव पर दो छक्के और एक चौका जड़ा जिससे इस ओवर में 22 रन बने। प्रिंस यादव ने 19वें ओवर में 10 रन दिए, लेकिन मयंक ने रदरफोर्ड का एक और कैच छोड़ दिया, जिससे उन्हें जीवनदान मिला।अंतिम ओवर डालने आए नीतिश का स्वागत चौके से हुआ। इसके बाद होप ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर 90 से आगे बढ़ते हुए अपना शतक पूरा किया। 

कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया जिससे वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की।

रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले।

भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन एवं लेंथ के लिए जूझते रहे। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवर में 52-52 रन दिए। मेजबान टीम को क्षेत्ररक्षण में मौके गंवाने से भी नुकसान हुआ।

अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए होप ने श्रृंखला में दूसरा, दौरे का चौथा और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।

न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। मेहमान टीम ने महज 7.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और भारत के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में बनाए इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उस समय टीम ने बिना विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार किया था।

होप ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 33 रन ठोक दिए।

उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। नमन धीर ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए जिसमें होप और हेटमायर ने कई बाउंड्री लगाईं।

प्रिंस यादव ने नौवें ओवर में हेटमायर की पारी का अंत किया। रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आक्रामकता जारी रखी। पर 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लपक लिया।

इसके बाद रदरफोर्ड ने होप के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। नीतिश कुमार रेड्डी ने एक किफायती ओवर डालकर कुछ समय के लिए रन गति पर अंकुश लगाया, लेकिन 17वें ओवर में रदरफोर्ड ने मयंक यादव पर दो छक्के और एक चौका जड़ा जिससे इस ओवर में 22 रन बने। प्रिंस यादव ने 19वें ओवर में 10 रन दिए, लेकिन मयंक ने रदरफोर्ड का एक और कैच छोड़ दिया, जिससे उन्हें जीवनदान मिला।

अंतिम ओवर डालने आए नीतिश का स्वागत चौके से हुआ। इसके बाद होप ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर 90 से आगे बढ़ते हुए अपना शतक पूरा किया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *