हिसार में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा:यमुनानगर की महिला समेत दो अरेस्ट, व्हाट्सएप और वीपीएन से करते थे संपर्क

हिसार में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा:यमुनानगर की महिला समेत दो अरेस्ट, व्हाट्सएप और वीपीएन से करते थे संपर्क

हिसार साइबर थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले के धानोठी छोटी निवासी दिनेश और यमुनानगर निवासी कोमल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल टाटा हैरियर गाड़ी बरामद की गई है। साइबर थाना हिसार में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। विदेशी नंबर पर करते थे बातचीत बरामद मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि आरोपी विदेशी नंबरों पर ऑनलाइन बातचीत करते थे। वे वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर और वीपीएन का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें झांसा देकर पैसे ठगते थे। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक वेदपाल कर रहे हैं। आरोपी दिनेश को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दिनेश से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए दूसरे मोबाइल फोन, ठगी के पैसों से जुड़े बैंक खातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी। महिला आरोपी को भेजा गया जेल वहीं, आरोपी महिला कोमल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि साइबर अपराध के जरिए आम लोगों और विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *