हिसार में मकान पर गिरी आसमानी बिजली:हुआ तेज धमाका, बिजली की फिटिंग, स्विच और वायरिंग जली, चौबारे में आई दरार

हिसार में मकान पर गिरी आसमानी बिजली:हुआ तेज धमाका, बिजली की फिटिंग, स्विच और वायरिंग जली, चौबारे में आई दरार

हिसार जिले के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी प्यारेलाल डूडी के मकान के चौबारे पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और चौबारे में लगी बिजली की फिटिंग, वायरिंग व स्विच जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तेज विद्युत प्रवाह के कारण चौबारे की दीवारों और छत से कई जगह सीमेंट भी उखड़कर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मकान के चौबारे में बिजली की वायरिंग, स्विच तथा अन्य फिटिंग जलकर उखड़ गई। इसके अलावा दीवारों और छत को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त चौबारे पर नहीं था कोई व्यक्ति मौजूद गनीमत रही कि हादसे के समय चौबारे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मकान मालिक और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। बिजली गिरने के प्रभाव से मकान में हुए नुकसान को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना बारिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जरूरत को भी सामने लाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें और संभव हो तो सुरक्षित स्थान पर रहें। यहां देखिए फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *