हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी को जान से मारने की धमकी:पुलिस से मांगी सुरक्षा, मैसेंजर कॉल के जरिए सात दिन में हत्या की धमकी देने का आरोप

हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी को जान से मारने की धमकी:पुलिस से मांगी सुरक्षा, मैसेंजर कॉल के जरिए सात दिन में हत्या की धमकी देने का आरोप

मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी नेता एवं बजरंगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया मैसेंजर कॉल के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सात दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी। सुमित बजरंगी ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 सुमित बजरंगी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सैफीउल्लास बताया। धमकी मिलने के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कथित कॉल के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
सुमित बजरंगी ने आशंका जताई है कि सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल धमकी के आरोपों और कथित कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *