हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों पर भड़के सुनील गावस्कर, IPL ट्रांसफर मामले में BCCI पर दागे सवाल

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों पर भड़के सुनील गावस्कर, IPL ट्रांसफर मामले में BCCI पर दागे सवाल

Sunil Gavaskar demand BCCI: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्रांसफर के मामले में पूरी पारदर्शिता आज के समय जरूरत है। कोई उंगली नहीं उठा रहा है, लेकिन बीसीसीआई को ये सुनिश्चित करना चाहिए। 

Sunil Gavaskar demand BCCI: वो बीती बातें हो गईं जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोई हाई-प्रोफाइल ट्रांसफर नहीं होता था। 10 फ्रेंचाइजी अब सिर्फ ऑक्शन पर निर्भर नहीं हैं। वह अपनी टीम को मजबूत करने के साल भर प्लानिंग करती हैं। आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले गए और सीजन खत्म होने के ठीक बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की अदला-बदली कर ली। हालांकि, इस प्रतिस्‍पर्धा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड हार्दिक पंड्या का 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल होना था।

हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में

हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई से बाहर हो सकता है। लेकिन, अभी तक कुछ भी पक्का पब्लिक डोमेन में नहीं रखा गया है और यहीं पर सुनील गावस्कर कुछ पारदर्शिता चाहते हैं। गावस्कर का तर्क है कि जब आईपीएल में कोई ट्रेड होता है, तो सही नंबर सिर्फ बीसीसीआई, संबंधित फ्रैंचाइजी और खिलाड़ी को ही पता होते हैं, जबकि बाकी टीमों को अंधेरे में रखा जाता है, जिससे यह सवाल उठ सकता है कि नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

‘ट्रेड के बाद सभी फाइनेंशियल डिटेल्स पब्लिक डोमेन में डालें’

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि ट्रेड के बाद सभी फाइनेंशियल डिटेल्स पब्लिक डोमेन में डाल दी जानी चाहिए, ताकि हर स्टेकहोल्डर लूप में रहे, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो पार्टियों के बारे में नहीं है। गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा कि मीडिया में खिलाड़ियों के एक फ्रैंचाइजी से दूसरी फ्रैंचाइजी में संभावित स्विचिंग के बारे में कुछ अटकलें हैं। बेशक, उस विंडो के बंद होने में अभी कुछ समय है। हालांकि, जबकि एक खिलाड़ी का एक फ्रैंचाइजी से दूसरी फ्रैंचाइजी में ट्रांसफर पब्लिक डोमेन में है, जब कोई ट्रेड होता है, तो नंबर सिर्फ दो फ्रैंचाइजी, खिलाड़ी और बीसीसीआई को ही पता होते हैं।

‘लोग इस पर उंगली न उठा सकें’

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में दूसरी फ्रेंचाइजी को नहीं पता होता कि हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए जो सैलरी कैप तय की है, वह बनी रही या टूट गई। इसलिए पूरी पारदर्शिता के लिए यह जरूरी है कि नंबर भी पब्लिक डोमेन में हों। उन्‍होंने बीसीसीआई से आगे कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसलिए यह जरूरी है कि पूरी ट्रांसपेरेंसी बनी रहे, ताकि इससे जलने वाले लोग इस पर उंगली न उठा सकें।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *