हाथरस में 8 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर:जिलाधिकारी ने किया राजस्व प्रशासन में फेरबदल

हाथरस में 8 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर:जिलाधिकारी ने किया राजस्व प्रशासन में फेरबदल

हाथरस जिले में सोमवार को राजस्व प्रशासन में बदलाव किया गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनहित में 8 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया। इस बदलाव से हाथरस सदर, सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी तहसीलों में फेरबदल हुआ है। विदित कुमार सदर हाथरस, सुलभ गुप्ता सिकंदराराऊ और हेमंत कुमार सादाबाद के तहसीलदार बनाए गए हैं। सोनू बघेल को सादाबाद से सासनी भेजा गया है। तहसीलदार न्यायिक पदों पर डॉली को सिकंदराराऊ, लक्ष्मी नारायण बाजपेयी को सदर हाथरस, प्रिया गर्ग को सासनी और वाजिद हुसैन को सादाबाद में तैनात किया गया है। चार नायब तहसीलदारों के भी तबादले हुए हैं। वैष्णवी शर्मा को सादाबाद से सदर हाथरस, शिव कुमार को सदर से सादाबाद भेजा गया है। कलेक्ट्रेट से अटैच विकास भारद्वाज को सासनी और सासनी के मुकेश कुमार को कलेक्ट्रेट से अटैच किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *