हलवारा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी वापसी:हलवारा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई खराबी, टेकऑफ से ठीक पहले वापस एप्रन पर लौटी

हलवारा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी वापसी:हलवारा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई खराबी, टेकऑफ से ठीक पहले वापस एप्रन पर लौटी

इंटरनेशनल एयरपोर्ट हलवारा से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-484) में शुक्रवार को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आने के कारण हड़कंप मच गया। रनवे की ओर बढ़ रहे विमान से अचानक तेज आवाज आई, जिसके तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को वापस एप्रन पर लौटा दिया। इस घटना के कारण उड़ान करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बसों के माध्यम से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। हालांकि एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। फ्लाइट चार घंटे लेट होने का कारण जानिए… लगातार घटनाओं से सुरक्षा पर उठे सवाल यह पहली बार नहीं है जब हलवारा से जुड़ी एयर इंडिया की उड़ान प्रभावित हुई हो। कुछ दिन पहले भी दिल्ली से हलवारा आ रही फ्लाइट को 10 हजार फीट की ऊंचाई से एहतियातन वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। उस दिन भी खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग से पहले दो चक्कर लगाने पड़े थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *