महबूब खान टोला रोड स्थित किड्जी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। महबूब खान टोला रोड स्थित किड्जी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है।


