हरी मिर्च तो कोई फ्रॉक का चुनाव चिन्ह मांग रहा:टॉफी, चप्पल और स्कूल बैग भी शामिल; कल होगा आवंटन

हरी मिर्च तो कोई फ्रॉक का चुनाव चिन्ह मांग रहा:टॉफी, चप्पल और स्कूल बैग भी शामिल; कल होगा आवंटन

नगर निकाय चुनाव में गुरुवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अगले चरण में 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनके दल का चुनाव चिह्न मिलेगा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कैंची, चूड़ियां, बांसुरी, चारपाई, गैस चूल्हा, आइसक्रीम और टॉफी जैसे कई रोचक चुनाव चिह्नों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। कल मिलेंगे चुनाव चिन्ह नाम वापसी पूरी होने के बाद 4 सितंबर को निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनके दल का आरक्षित चुनाव चिह्न मिलेगा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से तय मुक्त चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। इस बार चिह्नों की सूची काफी रोचक है- निर्दलीय प्रत्याशी उपलब्ध चुनाव चिह्नों में से अपनी पसंद के पांच चुनाव चिह्नों का विकल्प दे सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव चिह्न की उपलब्धता और निर्वाचन नियमों के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। यदि किसी वार्ड में एक ही चुनाव चिह्न पर एक से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी दावा करते हैं तो निर्वाचन नियमों के तहत लॉटरी के माध्यम से फैसला किया जाएगा। इसके बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अंतिम रूप से चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे। चुनावी कैलेंडर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *