हरियाणा पुलिस हिरासत से भागा, चिट्टा खरीदने पहुंचा पंजाब:iPhone-बाइक चुराई, कपड़े लेने आया तो पकड़ा गया; बोला- नशे की तलब लगी थी

हरियाणा पुलिस हिरासत से भागा, चिट्टा खरीदने पहुंचा पंजाब:iPhone-बाइक चुराई, कपड़े लेने आया तो पकड़ा गया; बोला- नशे की तलब लगी थी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुआ हवालाती 11 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसकी फरारी की ऐसी कहानी सामने आई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हवालाती ने बताया कि उसे चिट्टे की तलब लगी थी, इसलिए पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पंजाब के लुधियाना पहुंचकर चिट्टा खरीदने के लिए iPhone चुराया। इसके बाद कपड़ों की जरूरत पड़ी तो खन्ना से बाइक चोरी की और कुरुक्षेत्र लौट आया। उसका इरादा अपने गांव मंडोखरा जाकर कपड़े और पैसे लेने का था। इसी बीच CIA-1 ने गांव में उसके आने की सूचना पर जाल बिछा दिया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पकड़े जाने और भागने की 4 PHOTOS अब जानिये…दोबारा पकड़े जाने पर क्या कहानी सुनाई बालियां झपटने के केस में पकड़ा था बाबैन के गांव मंडोखरा निवासी सतिंद्र को कुरुक्षेत्र पुलिस ने 1 सितंबर को महिला से बालियां झपटने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने ईशरगढ़ गांव में सुंदर देवी के कान से बालियां झपटीं और भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे शाहाबाद बाजार में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, सतिंद्र पर कुरुक्षेत्र और करनाल में चोरी, छीनाझपटी, लड़ाई-झगड़े और मारपीट के 10 केस दर्ज हैं। नशे की लत के चलते वह लगातार वारदात करता रहा। जेल में सुसाइड की कोशिश की गिरफ्तारी के बाद सतिंद्र को जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 3-4 सितंबर की रात उसने जेल में फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे LNJP सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को देखते हुए कैदी वार्ड में भर्ती कर दिया। 5 सितंबर सुबह करीब 6 बजे सतिंद्र ने पुलिस गार्द से वॉशरूम जाने की बात कही। गार्द उसे वहां ले गया। इसके बाद उसने वाटर कूलर से पानी भरने की बात कही। इसी दौरान वह गार्द को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गांव के आसपास रखी नजर कुरुक्षेत्र CIA-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को बालियां झपटने के बाद पूछताछ में सतिंद्र ने बताया था कि वारदात के बाद वह शाहाबाद, बाबैन और अंबाला में छिपता रहा। इसके बाद टीम ने इन जगहों के साथ उसके गांव और घर पर भी नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस को अंदेशा था कि वह घर जरूर आएगा। इसलिए ASI गिरीवर शर्मा की टीम ने गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर जाल बिछाया था। ईशरगढ़ पुल के पास पंजाब नंबर की बाइक दिखी तो टीम ने सतिंद्र को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पहचान छिपाने के लिए उसने बाल और दाढ़ी भी कटवा ली थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *