हनुमानगढ़ में 14 हजार नशीली दवाएं जब्त, 4 गिरफ्तार:गंगानगर रोड अंडरपास के पास गश्त के दौरान दबोचा, बाइक भी जब्त

हनुमानगढ़ में 14 हजार नशीली दवाएं जब्त, 4 गिरफ्तार:गंगानगर रोड अंडरपास के पास गश्त के दौरान दबोचा, बाइक भी जब्त

हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में 14 हजार नशीली कैप्सूल और टैबलेट जब्त कीं। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दवाओं की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए बताई गई है। जंक्शन पुलिस ने गंगानगर रोड अंडरपास के पास गश्त के दौरान बाइक सवार 2 आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 4,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 6,000 टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट मिलीं। पुलिस ने दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की। 2 आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ हैप्पी (21), निवासी वार्ड नंबर 6, सहजीपुरा, थाना सदर हनुमानगढ़ और विजय कुमार (24), निवासी वार्ड नंबर 24, डबली बास मौलवी, थाना सदर हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस, आर्म्स और मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में एसआई गजेंद्र शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार और अजायब सिंह शामिल थे। इसी तरह टाउन पुलिस ने 1,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 3,000 टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेहंदी (20) और मुन्ना (21) हैं। दोनों नई आबादी की गली नंबर 6, हनुमानगढ़ टाउन के रहने वाले हैं। वे फिलहाल इंद्रा कॉलोनी की गली नंबर 5 में मुलाराम कुम्हार के मकान में किराए पर रह रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *