हटा में मकान निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पूर्व जिपं अध्यक्ष के घर काम करते समय लगा करंट; अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप

हटा में मकान निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पूर्व जिपं अध्यक्ष के घर काम करते समय लगा करंट; अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप

दमोह जिले के हटा गांधी वार्ड में शुक्रवार शाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 32 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 33 केवी हाईटेंशन लाइन से लगा करंट हजारी वार्ड निवासी शरद नामदेव निर्माण स्थल पर रेत को नीचे से ऊपर ले जा रहा था। तभी पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह झुलसकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग मृतक के पिता किशुन नामदेव ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक के लोग उनके बेटे को अस्पताल पहुंचाकर गायब हो गए और बाद में उन्हें मौत की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फोन नहीं उठाने पर नहीं मिल सकी प्रतिक्रिया आरोपों के संबंध में जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने मजदूर का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है, जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *