हटा में अवैध हथियार खरीदने वाले दो फरार युवक गिरफ्तार:9 पहले पकड़ाए, सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी हथियारों संग तस्वीर

हटा में अवैध हथियार खरीदने वाले दो फरार युवक गिरफ्तार:9 पहले पकड़ाए, सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी हथियारों संग तस्वीर

दमोह जिले की हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने इस संबंध में जानकारी दी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में पहले ही नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों ने अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की थी। इसके बाद पुलिस ने 17 जुलाई को अलग-अलग जिलों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहे दो आरोपी दानिश खान और अरविंद रैकवार को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से भी अवैध हथियार मिले हैं। आरोपियों के पास से क्या मिला? गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दानिश पिता इस्माइल खान (30, निवासी गढ़ाकोटा) और अरविंद पिता ओमकार विश्वकर्मा (निवासी बेला, हाल निवासी हजारी वार्ड हटा) के पास से एक बारह बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पहले पकड़े गए नौ आरोपियों में जबलपुर, कटनी, पन्ना और दमोह जिले के निवासी शामिल थे। इनमें जबलपुर के महाराजपुर आधारताल निवासी यश अहिरवार (20), कटनी जिले के चंद्रपुरा थाना निवासी जीवन वंशकार (20), हटा निवासी निखिल साहू और अनुज चक्रवर्ती, पन्ना जिला के रेपुरा थाना के इमलिया निवासी जय हिंद यादव, हटा निवासी दीपक सिंह लोधी, कटनी थाना बहोरीबंद के नन्हे रायपुर निवासी आशीष लोधी, दमोह जिले के कुमारी थाना निवासी दिनेश यादव और हटा निवासी जसवंत वर्मन शामिल थे। इन आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे और नौ जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ये हथियार खरीदे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *