सीतामढ़ी सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद मंगलवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वार्ड से इमरजेंसी तक का किया निरीक्षण डीएम ने अस्पताल के वार्ड, एसएनसीयू, इमरजेंसी, एक्स-रे रूम और डॉक्टरों के चेंबर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से जुड़ी शिकायतों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। 15 सितंबर तक ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट होंगे 4 विभाग निरीक्षण के बाद डीएम ने एक्स-रे, ऑर्थो, आईओडी (आंख) और ईएनटी विभाग को प्रथम तल से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 सितंबर तक इन विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। लिफ्ट और एस्केलेटर खराब होने से मरीज परेशान डीएम ने बताया कि प्रथम तल पर स्थित विभागों तक पहुंचने में मरीजों को लगातार परेशानी हो रही थी। अस्पताल की लिफ्ट और एस्केलेटर खराब होने के कारण खासकर गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इससे कई मरीजों के इलाज में बाधा आने के साथ उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की स्थिति भी बन रही थी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर लाने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल परिसर से हटेगा अतिक्रमण डीएम ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा अस्पताल में लागू वन-वे व्यवस्था को भी जारी रखने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था बाटा गली की ओर से लागू रहेगी। मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर और आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। सीतामढ़ी सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद मंगलवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वार्ड से इमरजेंसी तक का किया निरीक्षण डीएम ने अस्पताल के वार्ड, एसएनसीयू, इमरजेंसी, एक्स-रे रूम और डॉक्टरों के चेंबर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से जुड़ी शिकायतों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। 15 सितंबर तक ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट होंगे 4 विभाग निरीक्षण के बाद डीएम ने एक्स-रे, ऑर्थो, आईओडी (आंख) और ईएनटी विभाग को प्रथम तल से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 सितंबर तक इन विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। लिफ्ट और एस्केलेटर खराब होने से मरीज परेशान डीएम ने बताया कि प्रथम तल पर स्थित विभागों तक पहुंचने में मरीजों को लगातार परेशानी हो रही थी। अस्पताल की लिफ्ट और एस्केलेटर खराब होने के कारण खासकर गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इससे कई मरीजों के इलाज में बाधा आने के साथ उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की स्थिति भी बन रही थी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर लाने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल परिसर से हटेगा अतिक्रमण डीएम ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा अस्पताल में लागू वन-वे व्यवस्था को भी जारी रखने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था बाटा गली की ओर से लागू रहेगी। मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर और आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

