स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित:5272 पदों पर होनी है भर्ती, लिखित परीक्षा में 10272 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित:5272 पदों पर होनी है भर्ती, लिखित परीक्षा में 10272 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम के आधार पर 10,272 अभ्यर्थियों को पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया है। इस भर्ती के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5,272 पदों पर चयन किया जाना है। मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया में संविदा के आधार पर सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थियों के अनुभव को भी महत्व दिया गया है। शासन के प्रावधानों के तहत संविदा सेवा के लिए अधिकतम 15 अधिमानी अंक दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में पहले से काम कर रहे अनुभवी अभ्यर्थियों को अवसर मिल रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन अभिलेख परीक्षण के बाद नियमानुसार घोषित किया जाएगा। सामान्य वर्ग की कटऑफसामान्य वर्ग की कटऑफ 61.75, अनुसूचित जाति की 56.75, अनुसूचित जनजाति की 31.75, अन्य पिछड़ा वर्ग की 55.25 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 55 अंक रही है। विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *