Raj Grover In Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) अपने प्रीमियर के साथ ही लगातार विवादों और ड्रामे की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच बन-बिगड़ रहे समीकरण दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया स्टार राज ग्रोवर (Raj Grover), यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राज ग्रोवर के अचानक ‘माफी मांगने’ और ‘पैर छूने’ पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, राज को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
राज ग्रोवर ने छुए मनीष कश्यप के पैर
‘राइज एंड फॉल 2’ के वायरल हो रहे एपिसोड क्लिप में देखा जा सकता है कि राज ग्रोवर घर के वरिष्ठ और चर्चित सदस्य मनीष कश्यप के पास जाते हैं और उनके पैर छूते हैं। राज अपनी गलती का अहसास करते हुए मनीष से कहते हैं, “जब मैं एकदम से ‘रूलर’ (शासक) बन गया था ना, तो मेरे अंदर थोड़ा अहंकार आ गया था। लेकिन अब मैं वापस अपनी जगह पर आ गया हूं। मैं अब फिर से सीधा हो गया हूं और नंबर बना रहा हूं।”
राज ग्रोवर की इस बात पर घर के दूसरे कंटेस्टेंट तुरंत उन पर तंज कसने लगते हैं। एक प्रतिभागी ने मुस्कुराते हुए कहा कि रूलर्स तो स्वाभाविक रूप से अहंकारी ही होते हैं। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने राज को चिढ़ाते हुए कहा, “देख लो, अब यह सब के सामने सॉरी-सॉरी कह रहा है।”
“पैर छुए हैं, सॉरी नहीं बोला”- राज ग्रोवर
गौतम गुलाटी के मजाक पर राज ग्रोवर तुरंत खुद को करेक्ट करते हुए अपनी बात पर अड़ जाते हैं। राज बड़े ही चालाक अंदाज में कहते हैं, “अरे भाई! एक बार करेक्ट कर लो, मैंने पैर छुए हैं, सॉरी नहीं बोला है। आप सब मुझसे बड़े हो, इसलिए सम्मान में पैर छुए हैं।”
राज ग्रोवर की इस चतुर बयानबाजी और चालाकी पर पास ही बैठीं स्वरा भास्कर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। स्वरा ने राज के इस एटीट्यूड पर चुटकी लेते हुए कहा, “भाई! ये Gen Z (आज की नई पीढ़ी) हैं, बहुत खतरनाक हैं भाई!”
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट
स्वरा भास्कर के इस त्वरित और सटीक रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर ‘Gen Z’ की चालाकी और गेम प्लान को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। फैंस कमेंट सेक्शन में राज ग्रोवर के पैर छूने वाली चीज पर तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि राज शो में बने रहने के लिए स्मार्ट गेम खेल रहे हैं, तो वहीं कई लोग स्वरा भास्कर की बात से इत्तेफाक रखते हुए कह रहे हैं कि नई पीढ़ी वाकई बहुत स्मार्ट और अनप्रिडिक्टेबल है।

