स्वरा भास्कर के बयान पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कसा तंज, बोले- चरित्रवान ही चरित्रवान व्यक्ति का त्याग समझता है

स्वरा भास्कर के बयान पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कसा तंज, बोले- चरित्रवान ही चरित्रवान व्यक्ति का त्याग समझता है

Aniruddhacharya On Swara Bhasker Jauhar Remark: स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने इसे कायकता कहा था। जिसके बाद सोशल सोशल मीडिया पर बेहस छिड़ गई। लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी स्वरा भास्कर के चरित्र पर तीखा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो चरित्रवान व्यक्ति होगा वही रानी पद्मावती का पवित्र त्याग समझ सकता है। 

स्वरा भास्कर को लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या कहा?

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने IANS संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे स्वरा भास्कर और रानी पद्मावत के जौहर विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कड़ा हमला बोल दिया। महाराज जी ने स्वरा भास्कर के बयानों को सीधे तौर पर भारतीय संस्कृति, परंपरा और वीरांगनाओं के चरित्र के प्रति सम्मान की कमी से जोड़ दिया।

उन्होंने कहा, “पद्मावती जैसी नारियां पवित्र और सती नारियां हैं। उन्होंने अपने चरित्र की पवित्रता की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन ऐतिहासिक कथाओं से हमें यह सीख मिलती है कि यदि संसार में प्राण से भी अधिक कीमती कोई चीज है, तो वह मनुष्य का ‘चरित्र’ है। हमारी परंपरा सिखाती है कि प्राण भले ही चले जाएं, लेकिन चरित्र पर आंच नहीं आनी चाहिए।”

“जो चरित्रवान नहीं, वो यह त्याग कैसे समझेगा?”

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने आगे जौहर प्रथा की आलोचना करने वालों और स्वरा भास्कर के बयानों का करारा जवाब देते हुए कहा कि यह बात इतनी गहरी है कि हर कोई इसे नहीं समझ सकता। भगवान श्रीराम के आदर्शों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ‘रामचरित’ ही सनातन संस्कृति का आधार है।

उन्होंने आगे कहा, “रानी पद्मावती ने अपने प्राण दे दिए, लेकिन अपने चरित्र को कभी दागदार नहीं होने दिया। यह इतनी पवित्र और गहरी बात है कि इसे कोई चरित्रवान व्यक्ति ही समझ सकता है। अब जो स्वयं चरित्रवान नहीं है, वह इन महान बलिदानों और विचारों को भला कैसे समझेगा? सीधी सी बात है-  चरित्रवान व्यक्ति ही किसी अन्य चरित्रवान व्यक्ति का सम्मान करना जानता है।”

स्वरा भास्कर पहले भी दे चुकी हैं ओपन लेटर

बता दें, हाल ही में स्वरा भास्कर ने जौहर सीन की तुलना रेप पीड़िता से कर डाली थी। जिसके बाद देश भर में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए। इससे पहले जब फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी तब भी स्वरा भास्कर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर जौहर प्रथा की आलोचना की थी और इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया था।

स्वरा भास्कर ने अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके दिए बयान को ट्रांसलेट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने जौहर का अपमान नहीं किया। उन्होंने केवल देश में रेप पीड़िता का मुद्दा उठाया था। इसके बावजूद उनके खिलाफ प्रदर्शन कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *