स्वतंत्रता दिवस पर कैलाशनगर में युवक भूख हड़ताल पर:राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्यकर्ता मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहा

स्वतंत्रता दिवस पर कैलाशनगर में युवक भूख हड़ताल पर:राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्यकर्ता मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवगंज तहसील के कैलाशनगर में एक युवक मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता दीपाराम पुरोहित ने गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। दीपाराम पुरोहित पिछले दो दिनों से गांव के सरकारी स्कूल के सामने धरने पर बैठा है। अभी तक कोई भी उच्चाधिकारी उनसे मिलने मौके पर नहीं पहुंचा। पुरोहित ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर के नाम एक मांग पत्र कैलाशनगर नायब तहसीलदार को सौंपा था, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उन्हें अनशन शुरू करना पड़ा। उनकी मुख्य मांगों में कैलाशनगर अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने के बावजूद डॉक्टरों की कमी को पूरा करना शामिल है। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त गांव के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव में साफ-सफाई का अभाव और बिजली की अघोषित कटौती भी आमजन व व्यापारियों के कामकाज को बाधित कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *