स्नातक MLC चुनाव के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल:चित्रकूट में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक नहीं खुलेंगे स्कूल

स्नातक MLC चुनाव के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल:चित्रकूट में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक नहीं खुलेंगे स्कूल

चित्रकूट में 23 अक्टूबर को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अशासकीय हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के दिन विशेष आकस्मिक छुट्टी दी गई है। इसी के तहत जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को 23 अक्टूबर को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह फैसला सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के आधार पर लिया गया है। इसके तहत मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक छुट्टी की व्यवस्था की गई है। बीएसए ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में शुक्रवार को कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *