स्नातक चुनाव में युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

स्नातक चुनाव में युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

सिटी रिपोर्टर | करायपरसुराय स्थानीय बाजार स्थित एक उत्सव हॉल में जदयू के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने समाज के विकास में योगदान देने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। संचालन ताराकांत कुमार ने किया। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, युवा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, युवा नेता जयंत कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा नेता जयंत कुमार ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र को मजबूत बनाना संभव नहीं है। युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव युवाओं के लिए अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। नीतीश पटेल ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। जिलाध्यक्ष धीरज पटेल ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं के विचार सुनना है। मौके पर अजीत कुमार, ममता कुमारी, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार विद्यार्थी, अशोक कुमार, राजीव रंजन सिंह, रोहित कुमार, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, रुपेश कुमार सहित आदि थे। सिटी रिपोर्टर | करायपरसुराय स्थानीय बाजार स्थित एक उत्सव हॉल में जदयू के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने समाज के विकास में योगदान देने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। संचालन ताराकांत कुमार ने किया। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, युवा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, युवा नेता जयंत कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा नेता जयंत कुमार ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र को मजबूत बनाना संभव नहीं है। युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव युवाओं के लिए अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। नीतीश पटेल ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। जिलाध्यक्ष धीरज पटेल ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं के विचार सुनना है। मौके पर अजीत कुमार, ममता कुमारी, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार विद्यार्थी, अशोक कुमार, राजीव रंजन सिंह, रोहित कुमार, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, रुपेश कुमार सहित आदि थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *