स्टेटेटिकल एंड परफॉर्मेस रिपोर्ट में खुलासा:सीएस से कम 4 कोर ब्रांच का औसत स्कोर, सबसे अधिक छात्र सीएस में

स्टेटेटिकल एंड परफॉर्मेस रिपोर्ट में खुलासा:सीएस से कम 4 कोर ब्रांच का औसत स्कोर, सबसे अधिक छात्र सीएस में

आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 की स्टेटेटिकल एंड परफॉर्मेस रिपोर्ट जारी कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ईसी) सहित अन्य कोर का औसत स्कोर कंप्यूटर साइंस (सीएस) ब्रांच से भी कम रहा। सीएस काे छोड़कर अन्य कोर ब्रांचों में छात्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा। छात्र संख्या के लिहाज से सबसे अधिक छात्र सीएस में ही बैठे थे। कोर ब्रांचों का एनालिसिस करने पर सामने आया कि सामान्य वर्ग में सीएस का क्वालिफाइंग स्कोर 30 रहा। जबकि ईसी का 26.5 अंक रहा। विषयवार विश्लेषण में सामने आया है कि छात्रों ने माइनस में भी स्कोर किया। ऐसा रहा राजस्थान का प्रदर्शन गेट में राजस्थान से कुल 21269 छात्र रजिस्टर्ड हुए। इनमें से 16232 परीक्षा में बैठे। 5555 ने यह एग्जाम क्वालिफाय किया। 10244 छात्राएं रजिस्टर्ड थी और 7326 ने परीक्षा दी। इनमें से 1609 छात्राएं परीक्षा क्वालिफाय किया। छात्रों का क्वालिफाइंग प्रतिशत 34.22 और छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 21.96 रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *