भास्कर न्यूज | पानीपत दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत देशभर के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक व धार्मिक संस्थाएं पौधरोपण कर रही हैं। पानीपत में भी कई संस्थानों ने पौधरोपण किया। इसी कड़ी में एमएएसडी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और प्रिंसिपल द्वारा विभिन्न प्रकार के 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. बबीता भारद्वाज ने छात्रों को समझाया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना ही हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।


