स्कूल की छुट्टी के बाद आठवीं के तीन छात्र लापता:स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

स्कूल की छुट्टी के बाद आठवीं के तीन छात्र लापता:स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र स्थित इंद्र प्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल से मंगलवार दोपहर आठवीं कक्षा के तीन छात्र छुट्टी के बाद अचानक गायब हो गए। छात्रों के घर न पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बोचहाँ थाना पुलिस को सूचना दी और जांच की मांग की। गायब हुए छात्रों की पहचान घरभारा गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार के पुत्र कार्तिक किशोर, बुधनगरा निवासी राकेश कुमार के पुत्र आदर्श राज और धनौर गांव निवासी संजीव कुमार के पुत्र वैभव कुमार के रूप में हुई है।वैभव कुमार अपने मामा कुंदन सिंह के साथ कन्हारा रघु गांव में रहता है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक किशोर स्कूल बस से आता-जाता था,जबकि आदर्श राज और वैभव कुमार साइकिल से स्कूल आते थे। स्कूल से छुट्टी के बाद बस से जाने वाले छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाती है।परिजनों का आरोप है कि स्कूल गेट से बच्चों के निकलने के बाद उनकी निगरानी में गंभीर चूक हुई,जिसके कारण तीनों छात्र लापता हो गए। मामला सामने आने के बाद कार्तिक किशोर के परिजन के आवेदन पर सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।साथ ही, छात्रों के दोस्तों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बच्चों की तलाश में स्कूल के अलावा आसपास के क्षेत्रों,रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई है। स्कूल प्रशासन और परिजन करीब छह घंटे तक बच्चों के दोस्तों से फोन पर संपर्क कर जानकारी जुटाते रहे,लेकिन देर शाम तक तीनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर,स्कूल के संचालक सह प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि करीब दस मिनट के अंतराल में तीनों बच्चे स्कूल गेट की ओर पहुंचे थे। बस से जाने वाले छात्र किस परिस्थिति में बस में नहीं बैठ पाए,इसमें स्कूल स्तर पर चूक हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की खोजबीन जारी है और मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा को भी दी गई है।उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे साथ हैं और जहां भी होंगे,उनकी तलाश कर जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा छात्रों की विभिन्न जगहों पर तलाश की जा रही है। स्कूल के दोस्तों और अन्य लोगों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तलाशी अभियान के साथ-साथ मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही तीनों छात्रों को बरामद किए जाने की उम्मीद जताई है।

फिलहाल तीनों छात्रों के लापता होने से इलाके में सनसनी है। परिजन बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र स्थित इंद्र प्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल से मंगलवार दोपहर आठवीं कक्षा के तीन छात्र छुट्टी के बाद अचानक गायब हो गए। छात्रों के घर न पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बोचहाँ थाना पुलिस को सूचना दी और जांच की मांग की। गायब हुए छात्रों की पहचान घरभारा गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार के पुत्र कार्तिक किशोर, बुधनगरा निवासी राकेश कुमार के पुत्र आदर्श राज और धनौर गांव निवासी संजीव कुमार के पुत्र वैभव कुमार के रूप में हुई है।वैभव कुमार अपने मामा कुंदन सिंह के साथ कन्हारा रघु गांव में रहता है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक किशोर स्कूल बस से आता-जाता था,जबकि आदर्श राज और वैभव कुमार साइकिल से स्कूल आते थे। स्कूल से छुट्टी के बाद बस से जाने वाले छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाती है।परिजनों का आरोप है कि स्कूल गेट से बच्चों के निकलने के बाद उनकी निगरानी में गंभीर चूक हुई,जिसके कारण तीनों छात्र लापता हो गए। मामला सामने आने के बाद कार्तिक किशोर के परिजन के आवेदन पर सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।साथ ही, छात्रों के दोस्तों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बच्चों की तलाश में स्कूल के अलावा आसपास के क्षेत्रों,रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई है। स्कूल प्रशासन और परिजन करीब छह घंटे तक बच्चों के दोस्तों से फोन पर संपर्क कर जानकारी जुटाते रहे,लेकिन देर शाम तक तीनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर,स्कूल के संचालक सह प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि करीब दस मिनट के अंतराल में तीनों बच्चे स्कूल गेट की ओर पहुंचे थे। बस से जाने वाले छात्र किस परिस्थिति में बस में नहीं बैठ पाए,इसमें स्कूल स्तर पर चूक हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की खोजबीन जारी है और मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा को भी दी गई है।उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे साथ हैं और जहां भी होंगे,उनकी तलाश कर जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा छात्रों की विभिन्न जगहों पर तलाश की जा रही है। स्कूल के दोस्तों और अन्य लोगों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तलाशी अभियान के साथ-साथ मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही तीनों छात्रों को बरामद किए जाने की उम्मीद जताई है।

फिलहाल तीनों छात्रों के लापता होने से इलाके में सनसनी है। परिजन बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *