सोशल मीडिया पर शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार:उत्पाद विभाग ने 18 लीटर शराब के साथ पकड़ा, फखरपुर गांव में कार्रावई

सोशल मीडिया पर शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार:उत्पाद विभाग ने 18 लीटर शराब के साथ पकड़ा, फखरपुर गांव में कार्रावई

अरवल में सोशल मीडिया पर लगातार स्टेटस लगाकर शराब बेचने और तस्करी करने वाले एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। उत्पाद थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि फखरपुर गांव निवासी बलेसर बिंद का 30 वर्षीय बेटा गुन्नू कुमार लगातार शराब बेच रहा है। सूचना की जांच के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। मौके से गुन्नू कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। थाने लाकर शराब की गिनती की गई। इसमें 375 एमएल की 48 बोतलें मिलीं, जो कुल 18 लीटर विदेशी शराब थी। युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर लगातार शराब से जुड़े स्टेटस लगाकर अपनी गतिविधियों का प्रचार करता था। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, गिरफ्तार युवक को अरवल उत्पाद थाना लाया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। अरवल में सोशल मीडिया पर लगातार स्टेटस लगाकर शराब बेचने और तस्करी करने वाले एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। उत्पाद थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि फखरपुर गांव निवासी बलेसर बिंद का 30 वर्षीय बेटा गुन्नू कुमार लगातार शराब बेच रहा है। सूचना की जांच के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। मौके से गुन्नू कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। थाने लाकर शराब की गिनती की गई। इसमें 375 एमएल की 48 बोतलें मिलीं, जो कुल 18 लीटर विदेशी शराब थी। युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर लगातार शराब से जुड़े स्टेटस लगाकर अपनी गतिविधियों का प्रचार करता था। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, गिरफ्तार युवक को अरवल उत्पाद थाना लाया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *