सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी संगठन से कनेक्शन, युवक गिरफ्तार:दिल्ली की सूचना पर मोतिहारी में घर से पकड़ा गया, मोबाइल में एंटी इंडिया रील्स मिलीं

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी संगठन से कनेक्शन, युवक गिरफ्तार:दिल्ली की सूचना पर मोतिहारी में घर से पकड़ा गया, मोबाइल में एंटी इंडिया रील्स मिलीं

मोतिहारी में एक युवक को पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से जो मोबाइल बरामद हुई है, उसमें एंटी इंडिया रील्स भी मिली हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव निवासी मो. सेयाज आलम के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दिल्ली से सूचना मिलने के बाद सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया। मोबाइल में मिले आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो और फोटो पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो, फोटो और देशविरोधी रील्स मिले हैं। पूछताछ में सामने आया कि युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में था। मोतिहारी में एक युवक को पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से जो मोबाइल बरामद हुई है, उसमें एंटी इंडिया रील्स भी मिली हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव निवासी मो. सेयाज आलम के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दिल्ली से सूचना मिलने के बाद सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया। मोबाइल में मिले आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो और फोटो पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो, फोटो और देशविरोधी रील्स मिले हैं। पूछताछ में सामने आया कि युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *