सोने के गहनों में मिलावट का आरोपी ज्वैलर्स गिरफ्तार:लाखों रुपए की धोखाधड़ी की, कोर्ट ने भेजा जेल

सोने के गहनों में मिलावट का आरोपी ज्वैलर्स गिरफ्तार:लाखों रुपए की धोखाधड़ी की, कोर्ट ने भेजा जेल

चूरू जिले की राजलदेसर पुलिस ने एक ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है। उस पर सोने के गहनों में मिलावट कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने ज्वैलर्स को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राजलदेसर थाना के एएएसआई रोशनलाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भरपालसर निवासी राजूसिंह ने 26 जुलाई को राजलदेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
राजूसिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए रतनगढ़ निवासी दीनदयाल सोनी से सोने के जेवरात बनवाए थे। आरोपी दीनदयाल सोनी ने शुद्ध सोने के नाम पर आभूषणों में मिलावट कर दी। उसने धोखाधड़ी करके राजूसिंह से पैसे भी हड़प लिए। राजूसिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच और सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने आरोपी दीनदयाल सोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी ज्वैलर्स को जेल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *