सोनीपत रॉन्ग साइड पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:चाचा के बेटे समेत दो युवक घायल; चालक फरार

सोनीपत रॉन्ग साइड पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:चाचा के बेटे समेत दो युवक घायल; चालक फरार

शहर सोनीपत से गांव की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा शुगर मिल और गंदा नाला के बीच हुआ, जहां सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने कथित तौर पर गलत साइड में आकर अचानक वाहन मोड़ दिया और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवकों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल अमित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जाते समय हुआ हादसा चटिया औलिया निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने चाचा के बेटे अंकित के साथ मोटरसाइकिल पर शहर सोनीपत से गांव की तरफ जा रहा था। बाइक नंबर HR10-AL-8412 को अंकित चला रहा था।जब दोनों शुगर मिल और गंदा नाला के बीच पहुंचे तो सामने से एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। गलत साइड में आकर अचानक मोड़ी पिकअप अमित के अनुसार, पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर अचानक गाड़ी मोड़ दी। इसी दौरान पिकअप ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमित और अंकित बाइक समेत सड़क पर गिर गए और दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा शिकायत के अनुसार, टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। अमित ने पिकअप का नंबर नोट कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वाहन सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप थी, जिसका नंबर UP-15-ET-2829 है। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अमित को Cross Road Hospital पहुंचाया। पुलिस को भी अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क हादसे में अंकित और अमित घायल होकर भर्ती हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों की मेडिकल जांच करवाई। अंकित के पैर में फ्रैक्चर, अमित को भी चोट
पुलिस के अनुसार अमित की MLR में एक चोट दर्ज की गई, जिस पर एक्स-रे की राय मांगी गई। वहीं अंकित की मेडिकल रिपोर्ट में दाहिने पैर पर करीब 5×5 सेंटीमीटर की चोट और हड्डी में फ्रैक्चर दर्ज किया गया। डॉक्टर ने अमित और अंकित को बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद अमित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया पिकअप चालक की लापरवाही सामने आने पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने दर्ज किया केस, चालक की तलाश
थाना सिविल लाइन सोनीपत में पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A) और 125(B) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *