सोनीपत में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा:पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम; स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में रंगोली सजेगी

सोनीपत में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा:पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम; स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में रंगोली सजेगी

सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति जानी और आगामी तैयारियों पर चर्चा की। अजय चोपड़ा ने बताया कि 7 अक्टूबर को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम होगा। इसमें जिले के सभी उपमंडलों से यात्राएं पुलिस लाइन पहुंचेंगी। एसडीएम को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत 6 और 7 अक्टूबर को स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक होंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में ‘रंगोली राष्ट्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के लिए तालमेल से काम करने और तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। इन कार्यक्रमों का मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाना और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *