सोनभद्र में हेल्दी बेबी शो, बच्चों के पोषण पर जोर:अभिभावकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

सोनभद्र में हेल्दी बेबी शो, बच्चों के पोषण पर जोर:अभिभावकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

सोनभद्र में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से पोषण माह 2026 और सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी 10 ब्लॉकों में हेल्दी बेबी शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। राबर्ट्सगंज में हेल्दी बेबी शो के साथ रंगोली और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 15 बच्चों का विभिन्न मानकों पर हुआ मूल्यांकन राबर्ट्सगंज में दो वर्ष तक की आयु के 15 बच्चों ने हेल्दी बेबी शो में प्रतिभाग किया। बच्चों का मूल्यांकन वजन, लंबाई, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान, स्वच्छता, पूर्ण टीकाकरण और आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेने समेत विभिन्न मानकों पर किया गया। राबर्ट्सगंज ग्रामीण क्षेत्र में शिवानी ने प्रथम, अद्विक पांडेय ने द्वितीय और शिवांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। राबर्ट्सगंज शहर में श्री प्रथम, रियांशिका द्वितीय और अयांश तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। 15 नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम के दौरान 15 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने नवचयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सुपोषित समाज के निर्माण के लिए अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय की सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। पौष्टिक व्यंजनों और रंगोली से दिए पोषण के संदेश कार्यक्रम में पुष्टाहार से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर संतुलित आहार की जानकारी दी गई। रंगोली के माध्यम से भी पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े संदेश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *