डीएम आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर समाहर्ता, आपदा संतोष कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घोघरडीहा अंचल की बबीता कुमारी ने भूमिहीन महादलित परिवार को बासगीत भूमि आवंटित करने, खजौली अंचल के शोभाकांत मिश्र ने जमीन पर जबरदस्ती किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा फूलपरास अंचल के गोडियारी निवासी रामनरेश मिश्रा ने सरकारी आम सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आवेदन दिया। पंडौल प्रखंड के सुशील कुमार ने पुनः होमगार्ड ड्यूटी पर योगदान कराने, रहिका अंचल के सोनौर निवासी निर्मला झा ने खतियानी घरारी जमीन से बेदखली के मामले में जमीन मुक्त कराने तथा रहिका प्रखंड की विभा कुमारी ने पिता के निधन के बाद लंबित पारिवारिक पेंशन एवं ग्रेच्युटी के शीघ्र भुगतान के लिए आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है। डीएम आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर समाहर्ता, आपदा संतोष कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घोघरडीहा अंचल की बबीता कुमारी ने भूमिहीन महादलित परिवार को बासगीत भूमि आवंटित करने, खजौली अंचल के शोभाकांत मिश्र ने जमीन पर जबरदस्ती किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा फूलपरास अंचल के गोडियारी निवासी रामनरेश मिश्रा ने सरकारी आम सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आवेदन दिया। पंडौल प्रखंड के सुशील कुमार ने पुनः होमगार्ड ड्यूटी पर योगदान कराने, रहिका अंचल के सोनौर निवासी निर्मला झा ने खतियानी घरारी जमीन से बेदखली के मामले में जमीन मुक्त कराने तथा रहिका प्रखंड की विभा कुमारी ने पिता के निधन के बाद लंबित पारिवारिक पेंशन एवं ग्रेच्युटी के शीघ्र भुगतान के लिए आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।

