सेंसेक्स में 800 अंक की गिरावट:73,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 250 अंक नीचे आया; बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 800 अंक की गिरावट:73,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 250 अंक नीचे आया; बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 28 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,900 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। बाजार गिरने की 2 बड़ी वजह 1. कच्चा तेल फिर 105 डॉलर के पार ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है। 2. अमेरिका में बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने लगा अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। 10-साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 5.11% पर पहुंच गई है जो 2007 के बाद का उच्चतम स्तर है। बॉन्ड यील्ड किसी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला सालाना रिटर्न है, जिसे कोई एक संस्था या सरकार सीधे तय नहीं करती, बल्कि यह बाजार में खरीद-बिक्री और मांग-आपूर्ति से तय होती है। जब निवेशक बॉन्ड बेचते हैं तो बॉन्ड की कीमत घटती है और यील्ड (रिटर्न) बढ़ जाती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियां और महंगाई इसे सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। इस यील्ड के बढ़ने से डॉलर में निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाता है, जिससे विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिका में लगाने लगते हैं। आज से 2 IPO ओपन होंगे आज से SRIT इंडिया और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का IPO ओपन होगा। SRIT इंडिया IPO के जरिए 218 करोड़ रुपए और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम 90.17 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। दोनों ही IPO में 30 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 25 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,796 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते शुक्रवार, 25 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंक की बढ़त रही, ये 23,141 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *