सुल्तानगंज से 2 लाख श्रद्धालुओं ने कांवड़ में भरा गंगाजल:उमड़ा आस्था का सैलाब; पूजा-अर्चना के बाद देवघर हो रहे रवाना, कांवरियों पर पुष्पवर्षा की तैयारी

सुल्तानगंज से 2 लाख श्रद्धालुओं ने कांवड़ में भरा गंगाजल:उमड़ा आस्था का सैलाब; पूजा-अर्चना के बाद देवघर हो रहे रवाना, कांवरियों पर पुष्पवर्षा की तैयारी

सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कांवरियों और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम(देवघर) की ओर अपनी यात्रा शुरू की। महज सात घंटे के दौरान करीब 2 लाख श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए हैं। नमामि गंगे घाट से लेकर कांवरिया पथ तक हर तरफ ‘बोल-बम और हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों का जत्था लगातार आगे बढ़ रहा है। सबका लक्ष्य एक है… 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक। यहां आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम दिख रहा है। कांवरियों में महिला, पुरुष, बच्चे यानी हर उम्र के लोग शामिल हैं। तस्वीरों में देखिए कावंरियों की भीड़… कांवरिया पथ पर पुष्पवर्षा से स्वागत श्रद्धालुओं के उत्साह को बढ़ाने और स्वागत के लिए भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से कांवरिया पथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक कांवरिया पथ पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिन प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम और पुष्पवर्षा प्रस्तावित है, उनमें अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज, लहुआ मोड़, असरगंज और धाधी बेलारी शामिल है। इन स्थानों पर कांवरियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य कांवरियों के प्रति सम्मान और स्वागत की भावना को प्रदर्शित करना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार और जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व और चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। अजगैबीनाथ धाम से लेकर कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रास्ते में पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी प्रशासन की नजर है। लगातार बढ़ रही कांवरियों की संख्या दूसरी सोमवारी को सुबह से ही कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद कांवरिया लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं। रास्ते में अलग-अलग पड़ावों पर कांवरियों के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कांवरियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कांवरियों और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम(देवघर) की ओर अपनी यात्रा शुरू की। महज सात घंटे के दौरान करीब 2 लाख श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए हैं। नमामि गंगे घाट से लेकर कांवरिया पथ तक हर तरफ ‘बोल-बम और हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों का जत्था लगातार आगे बढ़ रहा है। सबका लक्ष्य एक है… 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक। यहां आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम दिख रहा है। कांवरियों में महिला, पुरुष, बच्चे यानी हर उम्र के लोग शामिल हैं। तस्वीरों में देखिए कावंरियों की भीड़… कांवरिया पथ पर पुष्पवर्षा से स्वागत श्रद्धालुओं के उत्साह को बढ़ाने और स्वागत के लिए भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से कांवरिया पथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक कांवरिया पथ पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिन प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम और पुष्पवर्षा प्रस्तावित है, उनमें अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज, लहुआ मोड़, असरगंज और धाधी बेलारी शामिल है। इन स्थानों पर कांवरियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य कांवरियों के प्रति सम्मान और स्वागत की भावना को प्रदर्शित करना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार और जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व और चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। अजगैबीनाथ धाम से लेकर कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रास्ते में पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी प्रशासन की नजर है। लगातार बढ़ रही कांवरियों की संख्या दूसरी सोमवारी को सुबह से ही कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद कांवरिया लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं। रास्ते में अलग-अलग पड़ावों पर कांवरियों के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कांवरियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *