सुपौल में 19 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत स्थित जीवछपुर गांव की है। मृतक की पहचान महेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4, जीवछपुर गांव निवासी स्वर्गीय छेदन पासवान के बेटे संतोष पासवान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संतो बाबा बुलाने पर निकला था घर से परिजनों के अनुसार, संतोष घर से यह कहकर निकला था कि “मुझे संतो बाबा बुलाए हैं।” इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद रातभर संतोष का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, संतो बाबा स्थान के समीप से गुजर रहे राहगीरों की नजर पानी से भरे एक गड्ढे में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से निकाला शव सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। शनिवार सुबह पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि युवक का शव मिला है। परिजनों ने पानी में डूबे होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुपौल में 19 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत स्थित जीवछपुर गांव की है। मृतक की पहचान महेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4, जीवछपुर गांव निवासी स्वर्गीय छेदन पासवान के बेटे संतोष पासवान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संतो बाबा बुलाने पर निकला था घर से परिजनों के अनुसार, संतोष घर से यह कहकर निकला था कि “मुझे संतो बाबा बुलाए हैं।” इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद रातभर संतोष का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, संतो बाबा स्थान के समीप से गुजर रहे राहगीरों की नजर पानी से भरे एक गड्ढे में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से निकाला शव सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। शनिवार सुबह पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि युवक का शव मिला है। परिजनों ने पानी में डूबे होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

