सुपौल में बिजली गिरने से युवक की मौत:नदी किनारे से बकरी लेकर लौटते समय हादसा,परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

सुपौल में बिजली गिरने से युवक की मौत:नदी किनारे से बकरी लेकर लौटते समय हादसा,परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की मिरजवा पंचायत के वार्ड नंबर 12 में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिरजवा पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी जगरनाथ मुखिया के पुत्र बेचनदेव मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश के बीच अचानक हुआ वज्रपात मिली जानकारी के अनुसार, बेचनदेव मुखिया रविवार को गांव के समीप नदी किनारे चर रही अपनी बकरी को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में बेचनदेव आ गए। वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया गया कि बेचनदेव शादीशुदा थे। उनकी मौत से पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार घटना की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से कहा। हालांकि, देर शाम तक पुलिस-प्रशासन के प्रयास के बावजूद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने रविवार देर शाम बताया कि मिरजवा पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। इस संबंध में परिजनों से लिखित आवेदन लिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की मिरजवा पंचायत के वार्ड नंबर 12 में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिरजवा पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी जगरनाथ मुखिया के पुत्र बेचनदेव मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश के बीच अचानक हुआ वज्रपात मिली जानकारी के अनुसार, बेचनदेव मुखिया रविवार को गांव के समीप नदी किनारे चर रही अपनी बकरी को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में बेचनदेव आ गए। वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया गया कि बेचनदेव शादीशुदा थे। उनकी मौत से पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार घटना की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से कहा। हालांकि, देर शाम तक पुलिस-प्रशासन के प्रयास के बावजूद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने रविवार देर शाम बताया कि मिरजवा पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। इस संबंध में परिजनों से लिखित आवेदन लिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *