सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को धान के खेत से करीब 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पथरा दक्षिण पंचायत के पथरा चौक से करियो जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे वार्ड संख्या 5 में मिला। घटनास्थल के पास से एक साइकिल और कोका फूल बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे धान के खेत में पड़े शव पर पड़ी। जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पिपरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को खेत से बाहर निकाला गया। मृतक ने बैंगनी रंग का हाफ पैंट और काले-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके हाथ में कोका फूल था। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं वहीं, घटनास्थल से करीब 100 फीट की दूरी पर सड़क किनारे ताला लगी एक साइकिल मिली। साइकिल में एक झोला लटका था, जिसमें कोका फूल रखा हुआ था। पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बुधवार दोपहर बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को धान के खेत से करीब 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पथरा दक्षिण पंचायत के पथरा चौक से करियो जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे वार्ड संख्या 5 में मिला। घटनास्थल के पास से एक साइकिल और कोका फूल बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे धान के खेत में पड़े शव पर पड़ी। जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पिपरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को खेत से बाहर निकाला गया। मृतक ने बैंगनी रंग का हाफ पैंट और काले-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके हाथ में कोका फूल था। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं वहीं, घटनास्थल से करीब 100 फीट की दूरी पर सड़क किनारे ताला लगी एक साइकिल मिली। साइकिल में एक झोला लटका था, जिसमें कोका फूल रखा हुआ था। पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बुधवार दोपहर बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

