सुपौल में गड्ढे से महिला का सड़ा-गला शव मिला:जींस-शर्ट पहने थी महिला; पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा

सुपौल में गड्ढे से महिला का सड़ा-गला शव मिला:जींस-शर्ट पहने थी महिला; पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा

सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 में सुपौल उप-शाखा नहर के पास झाड़ियों के बीच पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने नहर के पास झाड़ियों के बीच पानी में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला की उम्र फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह जींस और शर्ट पहने हुई थी। शव काफी दिनों तक पानी में रहने के कारण सड़-गल गया है, जिससे तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा पुलिस ने पंचनामा तैयार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। आसपास के थानों को भेजी गई सूचना महिला की पहचान के लिए आसपास के विभिन्न थानों को सूचना दी गई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला कौन थी और वह इस इलाके में कैसे पहुंची। मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव नहर के पास पानी भरे गड्ढे में कैसे पहुंचा, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी आपराधिक घटना की भूमिका है या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 में सुपौल उप-शाखा नहर के पास झाड़ियों के बीच पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने नहर के पास झाड़ियों के बीच पानी में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला की उम्र फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह जींस और शर्ट पहने हुई थी। शव काफी दिनों तक पानी में रहने के कारण सड़-गल गया है, जिससे तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा पुलिस ने पंचनामा तैयार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। आसपास के थानों को भेजी गई सूचना महिला की पहचान के लिए आसपास के विभिन्न थानों को सूचना दी गई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला कौन थी और वह इस इलाके में कैसे पहुंची। मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव नहर के पास पानी भरे गड्ढे में कैसे पहुंचा, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी आपराधिक घटना की भूमिका है या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *