सुपौल में अवर निबंधन अधिकारी की गाड़ी पलटी:बाइक से टक्कर के बाद 3 घायल, अधिकारी सुरक्षित; निर्मली से सुपौल जा रहे थे

सुपौल में अवर निबंधन अधिकारी की गाड़ी पलटी:बाइक से टक्कर के बाद 3 घायल, अधिकारी सुरक्षित; निर्मली से सुपौल जा रहे थे

सुपौल में बुधवार को सड़क हादसे में अवर निबंधन पदाधिकारी निर्मली की गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन चालक और बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गाड़ी में सवार अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपिपर की है। अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान निर्मली से सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र के चांदपिपर में तीखे मोड़ के पास उनकी गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकारी की गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में निर्मली निवासी चालक यासीन अहमद के बेटे मो. आदिल समेत बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान ने बताया कि बाइक रॉन्ग वे से आ रही थी। अन्य तीन लोगों के साथ वे निर्मली से सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ के पास टक्कर हो गई और उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे में उन्हें चोट नहीं आई है। वहीं, दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में जुटी भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि हादसे में जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को घटनास्थल से हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। तीखे मोड़ पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सुपौल में बुधवार को सड़क हादसे में अवर निबंधन पदाधिकारी निर्मली की गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन चालक और बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गाड़ी में सवार अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपिपर की है। अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान निर्मली से सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र के चांदपिपर में तीखे मोड़ के पास उनकी गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकारी की गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में निर्मली निवासी चालक यासीन अहमद के बेटे मो. आदिल समेत बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक अवर निबंधन पदाधिकारी मो. आसिफ खान ने बताया कि बाइक रॉन्ग वे से आ रही थी। अन्य तीन लोगों के साथ वे निर्मली से सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ के पास टक्कर हो गई और उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे में उन्हें चोट नहीं आई है। वहीं, दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में जुटी भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि हादसे में जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को घटनास्थल से हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। तीखे मोड़ पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *