सुपौल में अज्ञात गाड़ी ने मजदूर को रौंदा, मौत:बारिश में टक्कर के बाद अज्ञात गाड़ी सहित ड्राइवर भागा

सुपौल में अज्ञात गाड़ी ने मजदूर को रौंदा, मौत:बारिश में टक्कर के बाद अज्ञात गाड़ी सहित ड्राइवर भागा

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा ड्राइवर चौक के समीप एसएच-91 पर हुआ। तेज बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने सड़क से घर लौट रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जदिया वार्ड नंबर 14 निवासी जोगानंद राम (60) के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर एक कबाड़ी की दुकान में मजदूरी करता था। काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था ग्रामीणों के अनुसार, जोगानंद राम रोज की तरह मंगलवार को भी कबाड़ी की दुकान पर काम करने गया था। शाम में काम खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ड्राइवर चौक के पास एसएच-91 पर तेज बारिश के बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ समय के लिए आना-जाना रहा बाधित टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोगानंद राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बारिश और अंधेरा होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी वाहन की पहचान नहीं कर सके। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव हटाकर जाम कराया समाप्त सूचना मिलने के बाद जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सड़क पर पड़े शव को हटाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही दुर्घटना से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा ड्राइवर चौक के समीप एसएच-91 पर हुआ। तेज बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने सड़क से घर लौट रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जदिया वार्ड नंबर 14 निवासी जोगानंद राम (60) के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर एक कबाड़ी की दुकान में मजदूरी करता था। काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था ग्रामीणों के अनुसार, जोगानंद राम रोज की तरह मंगलवार को भी कबाड़ी की दुकान पर काम करने गया था। शाम में काम खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ड्राइवर चौक के पास एसएच-91 पर तेज बारिश के बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ समय के लिए आना-जाना रहा बाधित टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोगानंद राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बारिश और अंधेरा होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी वाहन की पहचान नहीं कर सके। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव हटाकर जाम कराया समाप्त सूचना मिलने के बाद जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सड़क पर पड़े शव को हटाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही दुर्घटना से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *