सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर वार्ड-10 निवासी अंकित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित ने परीक्षा में 185वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन सशस्त्र सीमा बल (SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। बहन भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकित कुमार भीमनगर निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता और सुनीता देवी के पुत्र हैं। उनके पिता भीमनगर में कपड़े की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अंकित ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी बहन सैजल कुमारी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। BHU से स्नातक, JNU में जारी है पढ़ाई अंकित ने वर्ष 2016 में राजकीय +2 उच्च विद्यालय, वीरपुर से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दाखिला लिया और वहां से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल अंकित के चयन की जानकारी मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मां सुनीता देवी, बड़ी मम्मी वीना देवी, भाई राकेश गुप्ता, निरंजन गुप्ता, रंजन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, बहन सैजल कुमारी और पीयूष गुप्ता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने अंकित की उपलब्धि को भीमनगर और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता हासिल की जा सकती है। अंकित की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गर्व का माहौल है। सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर वार्ड-10 निवासी अंकित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित ने परीक्षा में 185वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन सशस्त्र सीमा बल (SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। बहन भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकित कुमार भीमनगर निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता और सुनीता देवी के पुत्र हैं। उनके पिता भीमनगर में कपड़े की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अंकित ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी बहन सैजल कुमारी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। BHU से स्नातक, JNU में जारी है पढ़ाई अंकित ने वर्ष 2016 में राजकीय +2 उच्च विद्यालय, वीरपुर से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दाखिला लिया और वहां से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल अंकित के चयन की जानकारी मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मां सुनीता देवी, बड़ी मम्मी वीना देवी, भाई राकेश गुप्ता, निरंजन गुप्ता, रंजन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, बहन सैजल कुमारी और पीयूष गुप्ता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने अंकित की उपलब्धि को भीमनगर और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता हासिल की जा सकती है। अंकित की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गर्व का माहौल है।


