पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरवन के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के करीब एक लाख 24 हजार लोगों के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। सुंदरवन में प्रशासनिक बैठक के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 600 करोड़ रुपये के आवंटन के मुकाबले केवल करीब 200 करोड़ रुपये के काम किए गए और 80 प्रतिशत धनराशि का ‘‘गबन’’ कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि पिछली सरकार ने सुंदरवन की अनदेखी की।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है… पहले चरण में 553 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।
इन सभी परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा।’’
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 2,649 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि 1,406.34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की 1,169 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जल निकासी संबंधी कार्य और 110 पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा।

