सीहोर में खराब सड़क से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम:30 करोड़ की एफडीआर सड़क गारंटी अवधि में उखड़ी, दो महीने में तीसरी बार प्रदर्शन

सीहोर में खराब सड़क से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम:30 करोड़ की एफडीआर सड़क गारंटी अवधि में उखड़ी, दो महीने में तीसरी बार प्रदर्शन

सीहोर के मंडी क्षेत्र में खराब सड़कों से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल से परेशान लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मंडी से श्यामपुर तक करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से एफडीआर पद्धति से सड़क बनाई गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क गारंटी अवधि में ही खराब हो गई। कई जगह गिट्टे बाहर निकल आए हैं और सड़क की सतह उखड़ने से धूल उड़ रही है। लोगों के मुताबिक, सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। धूल के कारण दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। लोगों ने इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने की भी बात कही। दो महीने में तीसरी बार चक्काजाम सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर यह दो महीने में तीसरा चक्काजाम बताया जा रहा है। इससे पहले कोलीपुरा चौराहे और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जल्द मरम्मत और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *