सीवान में बुधवार सुबह पड़ोसियों की झड़प में 75 वर्षीय रामा नंदन प्रसाद की चाकू लगने से मौत हो गई। इस दौरान उनकी 44 वर्षीय पत्नी बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 25 वर्षीय बेटा किशन कुमार भी जख्मी हुआ है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव की है। घायलों को बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। किशन को शुरुआती इलाज मिला, लेकिन बेबी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव है। घर के बाहर चाय पी रहे थे दादा किशन कुमार ने बताया कि दादा घर के बाहर चाय पी रहे थे और मां खाना बना रही थीं। आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो दादा को खून से सना देखा। मां पर चाकू से हमला हो रहा था, बचाने की कोशिश में किशन के हाथ में भी चाकू लग गया। पड़ोसियों से कोई पुराना विवाद नहीं था। घटना के असली कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंचे और जांच की। घायल किशन कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। सीवान में बुधवार सुबह पड़ोसियों की झड़प में 75 वर्षीय रामा नंदन प्रसाद की चाकू लगने से मौत हो गई। इस दौरान उनकी 44 वर्षीय पत्नी बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 25 वर्षीय बेटा किशन कुमार भी जख्मी हुआ है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव की है। घायलों को बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। किशन को शुरुआती इलाज मिला, लेकिन बेबी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव है। घर के बाहर चाय पी रहे थे दादा किशन कुमार ने बताया कि दादा घर के बाहर चाय पी रहे थे और मां खाना बना रही थीं। आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो दादा को खून से सना देखा। मां पर चाकू से हमला हो रहा था, बचाने की कोशिश में किशन के हाथ में भी चाकू लग गया। पड़ोसियों से कोई पुराना विवाद नहीं था। घटना के असली कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंचे और जांच की। घायल किशन कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

